जालंधर (बोलता पंजाब ब्यूरो)
एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गनाइजेशन महिला विंग की एक विशेष बैठक का आयोजन मैडम अंजू बाला की देखरेख में जालंधर रामनगर में किया गया। जिसमे विशेष तौर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम मंजू अरोड़ा उपस्थित रही। इस बैठक में पीड़ित व जरूरतमंदों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अहम् चर्चा हुई।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मंजू अरोड़ा ने बताया कि जिस तरह प्यार और खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, उसी प्रकार शिक्षा एक ऐसा अनमोल रत्न है, जिसे जितना बांटोगे उतना बढ़ेगा। एक समय ऐसा था जब गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोग शिक्षा प्राप्त करने में असक्षम होते थे, लेकिन उन्हीं में से कुछ लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपनी व देश की उन्नति में योगदान देने के काबिल बन सकते हैं। इसी सोच के साथ एंटी करप्शन एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा गरीब बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉपी किताबें व अन्य जरूरत का सामान निशुल्क देने की शुरुआत की गई है।
महिला विंग कि इस बैठक में गांधी कैंप इलाके में लंबे समय से चल रही सीवरेज व गंदे पानी की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। बाद में महिलाएं मंजू अरोड़ा को लेकर अपने मोहल्ले में गई और उन्हें सीवरेज जाम की स्थिति से अवगत कराया।
इलाका निवासियों ने बताया कि सीवरेज जाम के कारण गंदा पानी मोहल्लों की गलियों में जमा है। अब यह गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिक्स होने लगा है। इससे इलाके में पीने के पानी की समस्या भी पैदा हो गई। लोग आए दिन पार्षद को शिकायत कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंजु अरोड़ा ने लोगों को भरोसा दिया कि निगम अफसरों से बात कर जल्द इस समस्या का हल करवाया जाएगा।